MODI CABINET RESHUFFLE: Cabinet reshuffle on the cards; who might be dropped?
MODI CABINET RESHUFFLE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की मंत्रिपरिषद में जल्द फेरबदल होने की संभावना जताई रही है।
यह फेरबदल संभवतः संसद के मानसून सत्र शुरू होने से पहले कभी भी किया जा सकता है।
राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि, आगामी विधानसभा चुनावों और संगठनात्मक रणनीति को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार कैबिनेट का विस्तार कर सकती है।
इनका कटेगा मंत्रिमंडल से टिकट?
- धर्मेंद्र प्रधान
- हरदीप सिंह पुरी
- रवनीत सिंह बिट्टू
- पंकज चौधरी
- हर्ष मल्होत्रा
- जॉर्ज कुरियन (इस्तीफा दे चुके हैं)
इन बदलावों के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं, जिनमें संगठनात्मक जरूरत, चुनावी रणनीति, प्रदर्शन और ‘एक व्यक्ति-एक पद’ जैसी नीति शामिल है।
सूत्रों के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का मंत्रालय बदला जा सकता है और उनकी जगह पूर्व RBI गवर्नर शक्तिकांत दास को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने की अटकलें हैं।
वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके प्रदर्शन के आधार पर रेल, वाणिज्य या उद्योग जैसे बड़े मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलने की भी चर्चा है।
भाजपा अगले एक वर्ष में उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाते हुए नए चेहरों को मौका देकर चुनावी संदेश देना चाहती है।
दलित, आदिवासी, महिला और युवा नेताओं को आगे लाने की रणनीति के साथ-साथ संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी पार्टी का फोकस बताया जा रहा है।
फिलहाल इन सभी नामों और संभावित बदलावों को लेकर सरकार या भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अंतिम फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। ऐसे में कैबिनेट विस्तार की आधिकारिक घोषणा के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।
