BILASPUR CENTRAL JAIL: जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR CENTRAL JAIL: Suspicious death of a prisoner in jail; stir created!

 

BILASPUR CENTRAL JAIL: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सेंट्रल जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतक की पहचान तखतपुर निवासी जनकराम साहू के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जनकराम साहू जेल परिसर में नहाने के दौरान अचानक फिसल गया।

बताया जा रहा है कि गिरने के दौरान उसका सिर पत्थर से टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के तुरंत बाद जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा केवल फिसलन की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related