CG Prakash Industries: Contract worker dies after falling from a height!
CG PRAKASH INDUSTRIES: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में प्रकाश इंडस्ट्रीज में करीब 8 फीट ऊंचाई पर एंगल की कटाई के दौरान ठेका श्रमिक के गिर जाने से उसकी मौत हो गयी ।
घटना से प्लांट में मौजूद अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कुम्हारी खुर्द निवासी गोरेलाल कवर (वर्ष) के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, घटना करीब दोपहर 1 से 1:30 बजे के बीच की है । ठेकेदार श्याम लाल साहू के सुपरविजन में गोरेलाल काम कर रहा था।
तभी वह 8 फीट ऊंचाई से अचानक ठेका श्रमिक नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रबंधन ने तत्काल ठेका श्रमिक को उपचार के लिए जांजगीर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। मामले में चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
