PM KISAN YOJANA : Names of 1750 farmers deleted, investigation of 11 thousand beneficiaries continues
रायपुर. रायपुर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जांच में बड़ा खेल सामने आया है। कृषि विभाग ने अब तक 1750 अपात्र किसानों के नाम पोर्टल से हटा दिए हैं, जबकि 11 हजार संदिग्ध लाभार्थियों की जांच अभी भी जारी है।
CHHATTISGARH : UCC की तैयारी तेज, कांग्रेस बोली – सत्ता बचाने का प्रपंच
जांच में ऐसे कई मामले मिले, जहां एक ही परिवार के कई सदस्य योजना का फायदा ले रहे थे। नियमों के खिलाफ लाभ लेने वालों पर अब कार्रवाई की जा रही है और उनके नाम सूची से हटाए जा रहे हैं।
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि 2239 मृत किसानों के खातों में भी किस्त पहुंचती रही। परिवारों की ओर से सूचना नहीं मिलने के कारण यह गड़बड़ी सामने आई। अब विभाग ने मृत लाभार्थियों के नाम हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
23वीं किस्त में रायपुर जिले के 91,845 किसानों को 18.36 करोड़ रुपये मिले, जबकि पिछली किस्त में लाभार्थियों की संख्या ज्यादा थी। सत्यापन के बाद इस बार करीब 35 लाख रुपये कम वितरित हुए हैं।
मैट्स विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ICNGCT–2026
जांच में 4822 संयुक्त बैंक खाते भी मिले हैं। अब विभाग ने ऐसे किसानों को अलग-अलग व्यक्तिगत खाते खुलवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।
कृषि विभाग का कहना है कि सरकारी कर्मचारी, आयकरदाता, पेंशनधारी और अन्य अपात्र लोगों की पहचान का अभियान लगातार जारी रहेगा। लक्ष्य साफ है, योजना का पैसा सिर्फ असली और पात्र किसानों तक पहुंचे।
