Major initiative by MLA Anuj Sharma: 24-hour medical treatment to be available at Dharsiwa and Kharora health centers!
धरसीवां :धरसीवां विधानसभा क्षेत्र की जनता को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के अथक प्रयास रंग लाए हैं। क्षेत्र में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी की समस्या से जूझ रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को अब नए डॉक्टरों की सौगात मिली है।
विधायक अनुज शर्मा के विशेष प्रयासों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और धरसीवां में नए चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है।
इस नई नियुक्ति से क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए अब रायपुर या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरोरा और धरसीवां में नए डॉक्टरों के पदभार ग्रहण करने से स्थानीय स्तर पर ही चौबीसों घंटे बेहतर आपातकालीन और ओपीडी सेवाएं मिल सकेंगी।
• 24/7 आपातकालीन सेवाओं में सुधार: डॉक्टरों की नई टीम आने से आपातकालीन ड्यूटी और रात्रि कालीन सेवाओं में निरंतरता आएगी।
• समय पर सटीक इलाज: खरोरा और धरसींवा के आसपास के दर्जनों गांवों के मरीजों को अब ओपीडी (OPD) और मौसमी बीमारियों के इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, मांग पूरी करने के लिए सीएम और स्वास्थ्य मंत्री का आभार” — विधायक अनुज शर्मा
मीडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों को उत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। खरोरा और धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसे दूर करने के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मेरा मानना है कि कोई भी क्षेत्र तब तक समृद्ध नहीं हो सकता, जब तक वहां का नागरिक स्वस्थ न हो।
जब घर में कोई बीमार होता है, तो सिर्फ शरीर बीमार नहीं होता, पूरा परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से टूट जाता है। ऊपर से रायपुर आने-जाने का खर्च और परेशानी अलग। लेकिन अब आपको छोटी-मोटी बीमारियों या आपातकालीन प्राथमिक उपचार के लिए दूर भागने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपके अपने खरोरा और धरसीवाँ अस्पताल में ही आपको बेहतर इलाज मिलेगा।
यह सिर्फ डॉक्टरों की नियुक्ति नहीं है, यह धरसीवाँ के हर नागरिक के स्वास्थ्य की गारंटी है, जो हमने मिलकर तय की है। मैं डॉक्टरों की इस नई टीम का भी स्वागत करता हूँ और उनसे आग्रह करता हूँ कि वे सेवा-भाव से हमारे क्षेत्र की जनता की देखभाल करें। मैं माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने क्षेत्र की जनता की इस जायज मांग को सहर्ष पूरा किया।
विधानसभा क्षेत्र के दोनों प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों में नए चिकित्सकों की पदस्थापना से स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने राहत की सांस ली है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में इस बड़े सुधार के लिए विधायक अनुज शर्मा के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।
ग्रामीणों का कहना है कि विधायक जी के इस संवेदनशील प्रयास से अब गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को समय पर और हमारे क्षेत्र में इलाज मिल सकेगा।हमे गर्व हैं की हमारे विधायक जी लगातार क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं को दूर करने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयासरत हैं।
