BCCI TOURNAMENT : Three players from Chhattisgarh will shine…
रायपुर। छत्तीसगढ़ क्रिकेट के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) के तीन खिलाड़ियों ने BCCI के इमर्जिंग मेन्स टूर्नामेंट 2026 में जगह बनाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 6 जुलाई से 24 जुलाई तक बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा।
ऑल इंडिया जूनियर एवं सीनियर चयन समिति द्वारा देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के वरुण सिंह भुई, मयंक वर्मा और आशीष पांडे को मौका मिला है। चयन के बाद प्रदेश के क्रिकेट जगत में उत्साह का माहौल है।
मयंक वर्मा को टीम-B में शामिल किया गया है, जबकि आशीष पांडे टीम-D का हिस्सा होंगे। वहीं वरुण सिंह भुई भी टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।
DELHI CHILD MURDER : दिल्ली रेप-मर्डर का आरोपी नपुंसक निकला …
इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी तीन मल्टीडे मुकाबले खेलेंगे, जहां उन्हें देशभर के सर्वश्रेष्ठ उभरते क्रिकेटरों के साथ प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। यह मंच युवा खिलाड़ियों के लिए अपने कौशल को निखारने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का बड़ा मौका माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। क्रिकेट प्रेमियों को भी अब इन युवा सितारों से बड़ी पारियों और यादगार प्रदर्शन का इंतजार रहेगा।
