BALODA BAZAR CASE: A deranged man’s vendetta claims 8 lives!
BALODA BAZAR CASE: बलौदाबाजार जिले के खर्वे गांव में हुई 8 संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
पिछले तीन महीनों से जारी रहस्यमयी मौतों के सिलसिले का राज अब खुलता नजर आ रहा है।
अब पूरे जिले की नजर पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हुई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी छोटी-छोटी बातों को लेकर लोगों से मन में गहरी दुश्मनी पाल लेता था। खासतौर पर जो लोग उसका मजाक उड़ाते थे, उन्हें वह अपना दुश्मन मानने लगता था।
शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि इसी रंजिश के चलते उसने लोगों को निशाना बनाया।

जांच एजेंसियों को आशंका है कि आरोपी ने कुछ लोगों को जहरीली शराब पिलाकर मौत के घाट उतारा। मृतकों के परिजनों ने भी पहले ही आरोप लगाया था कि जिन लोगों की मौत हुई, उन्हें अलग-अलग समय पर रामसहाय जायसवाल ने शराब उपलब्ध कराई थी।
शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई और कुछ समय बाद उनकी मौत हो गई।
