CG POLITICS: Government yields to Bhupesh Baghel; sit-in protest called off!
CG POLITICS: तिल्दा में एक उद्योग और प्लांट के लिए नियमों को किनारे रखकर फर्जी NOC बांटने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने समर्थकों और सैकड़ों ग्रामीणों के साथ धरना दिया।
बघेल ने साफ लफ्जों में चेतावनी दी है कि जब तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं होती, वे यहां से उठने वाले नहीं हैं।
भूपेश बघेल ने दो टूक कहा कि हमारी मांग एकदम साफ है इस पूरे फर्जीवाड़े की निष्पक्ष जांच हो और जितने भी लोग इसमें शामिल हैं, उन पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो। जब तक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ FIR नहीं होती हम यहाँ से नही हिलेंगे।
इसके बाद शाम को पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है जिसके बाद भूपेश बघेल ने धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान किया।
