RAM MANDIR DONATION SCAM: SIT ने CM योगी को सौंपी जांच रिपोर्ट, 140 पन्नो ने बढ़ाई हलचल! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ram Mandir Donation Scam: SIT submits investigation report to CM Yogi; 140-page document sparks a stir!

RAM MANDIR DONATION SCAM: राज्य सरकार द्वारा गठित SIT ने अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए दान की राशि में हुई हेराफेरी और वित्तीय विसंगतियों की पड़ताल पूरी करके अपनी 140 पन्नों की जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दे दिया है।

SIT सोमवार को यह पूरी रिपोर्ट सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपने जा रही है।

इस विस्तृत रिपोर्ट में दान राशि के गबन और ट्रस्ट के भीतर चल रही वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई ऐसे चौंकाने वाले और अहम तथ्य दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद शासन स्तर पर दोषियों के खिलाफ बहुत सख्त रुख अपनाया जाना तय माना जा रहा है।

​SIT ने 140 पन्नों की इस रिपोर्ट में केवल आरोपियों के नाम ही शामिल नहीं हैं, बल्कि मंदिर के भीतर चढ़ावे की रकम को संभालने और उसकी निगरानी करने वाली मौजूदा व्यवस्था के लूपहोल्स पर भी कड़ी चोट की गई है।

SIT ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया है कि चढ़ावे के प्रबंधन और सुरक्षा निगरानी व्यवस्था में गंभीर लापरवाही बरती जा रही थी, जिसका फायदा उठाकर इस बड़े गबन को अंजाम दिया गया।

सूत्रों का दावा है कि SIT ने इस घोर लापरवाही और मिलीभगत को देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ विभागीय स्तर पर बर्खास्तगी और विधिक रूप से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की सीधी सिफारिश की है।

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  SIT के सबूत के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आधिकारिक निर्णय ले सकते है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related