TAMIL NADU FACTORY GAS LEAK: फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Tamil Nadu Factory Gas Leak: Ammonia gas leak at factory; 7 women dead.

 

TAMIL NADU FACTORY GAS LEAK: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सी-फूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वही कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा पेरियापालयम के पास स्थित एक निजी सी-फूड प्रोसेसिंग यूनिट में हुआ।

शुरुआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के कोल्ड स्टोरेज सिस्टम से अमोनिया गैस लीक होने लगी। गैस तेजी से कार्यस्थल में फैल गई, जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारियों को सांस लेने में दिक्कत, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याएं होने लगीं। कुछ ही देर में कई मजदूर बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।

प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। मृतकों में सभी महिलाएं बताई जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूर दूसरे राज्यों से आकर यहां रोजगार कर रहे थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को खाली कराकर सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जाएगा कि गैस रिसाव कैसे हुआ और सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं? यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related