CG PADDY SCAM: धान खरीदी केंद्र में 77 लाख रुपये का हुआ “महा- घोटाला”! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

 

CG Paddy Scam: “Mega-scam” worth ₹77 lakh at paddy procurement center!

 

CG PADDY SCAM: कबीरधाम जिले के बम्हनी धान खरीदी केंद्र में करीब 77 लाख रुपये के कथित धान घोटाले का मामला सामने आया है।

मामले के  प्रशासनिक जांच में अनियमितताओं की पुष्टि होने के बाद केंद्र प्रभारी सहित 3 लोगों के खिलाफ रेंगाखार थाने में FIR भी दर्ज की गई है।

प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि कागजों में राइस मिलों के लिए लगातार डिलीवरी ऑर्डर जारी किए जाते रहे, जबकि  चार माह तक ऑनलाइन सिस्टम को गुमराह कर धान का निर्गमन दर्शाया जाता रहा।

जांच दल ने 12 जून, 2026 को ऑनलाइन मॉड्यूल रिपोर्ट के आधार पर साइट पर फिजिकल वेरिफिकेशन किया, तो कुल 2,386.52 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

गायब स्टॉक में ज्यादातर हिस्सा (2,205.62 क्विंटल) मोटे धान का था, जबकि बारीक धान की कमी सिर्फ 180 क्विंटल थी।

शक है कि यह धान कभी खरीद केंद्र तक पहुंचा ही नहीं या मिलर्स की मिलीभगत से इसे पहले ही ठिकाने लगा दिया गया। शक है कि यह एक सोची-समझी साजिश थी। मामला सामने आने के बाद अब सख्त कदम उठाए गए हैं।

इस मामले के सामने आने के बाद धान खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता, निगरानी तंत्र और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related