CG CONGRESS JILA ADHAYKSH: जिले के नये कांग्रेस अध्यक्ष बने शकील माेहम्मद रिजवी, हाईकमान का बड़ा फैसला! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Congress JILA ADHAYKSH: Shakeel Mohammad Rizvi appointed as the new District Congress President; a major decision by the High Command!

 

CG CONGRESS JILA ADHAYKSH: AICC के अध्यक्ष केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सीनियर लीडर शकील मोहम्मद रिजवी को दंतेवाड़ा जिले का अध्यक्ष नियुक्त पत्र जारी किया है।

इसके बाद छत्तीसगढ़ में बस्तर का ‘सियासी गढ़’ दंतेवाड़ा जिले को कांग्रेस अध्यक्ष मिल गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत शकील मोहम्मद रिज़वी को दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है।

यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पार्टी द्वारा संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और नए नेतृत्व को अवसर देने की रणनीति के तहत यह निर्णय लिया गया है।

आदिवासी बहुल दंतेवाड़ा को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता है। यह वही जिला है जिसे दिवंगत आदिवासी नेता महेंद्र कर्मा की राजनीतिक कर्मभूमि के रूप में भी जाना जाता है।

ऐसे में लंबे समय तक संगठन का बिना नेतृत्व चलना पार्टी और कार्यकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बना हुआ था।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनके नेतृत्व में दंतेवाड़ा कांग्रेस किस प्रकार संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related