UP ATS Action: ATS nabs two traitors; links to terrorist Shahzad Bhatti?
UP ATS ACTION: उत्तर प्रदेश में ATS ने देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बुलंदशहर से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवकों के तार पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े होने की बात सामने आई है। फिलहाल दोनों से गहन पूछताछ जारी है।
खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद ATS की टीम काफी समय से दोनों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। पुख्ता जानकारी और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर ATS ने छापेमारी कर दोनों को हिरासत में लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद उमर पुत्र जुल्फिकार और फैजान पुत्र शनीमुद्दीन के रूप में हुई है। दोनों बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित अकबरपुर गांव के रहने वाले हैं।
प्रारंभिक जांच में सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक दोनों आरोपी पहचान छुपाकर क्षेत्र में स्लीपर सेल के रूप में सक्रिय थे।
इनके सीधे संपर्क पाकिस्तानी आतंकवादी शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े हैंडलर आबिद जट के साथ होने की जानकारी मिली है।
ATS अब यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों को पाकिस्तान से किस तरह के निर्देश मिल रहे थे और क्या वे किसी बड़ी देश विरोधी साजिश को अंजाम देने की तैयारी में थे?
वही इन दोनों ही परिवार का कहना है कि उनके बच्चे बेकसूर हैं उन्हें जल्द ही छोड़ दिया जाए।
