CG ACCIDENT: Tractor engine hanging off the bridge; driver saves his life by jumping out.
CG ACCIDENT: नवापारा के बेलाहीघाट महानदी पुल पर तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पुल के किनारे लटक गया।
चालक ने समय रहते ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचा ली। मामला बड़ी करेली चौकी क्षेत्र का है।
हादसे की आवाज सुनते ही, लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसा इतना भयावह था कि, उसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं।
चालक रवि ने बताया कि, पुल पर कुछ कारें खड़ी थीं, जिन्हें बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह नियंत्रण खो बैठा।
देखते ही देखते ट्रैक्टर रेलिंग तोड़कर पुल के किनारे लटक गया। हर कोई पुल से नीचे झूल रहे ट्रैक्टर को देखकर हैरान थे।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी करेली चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्रेन बुलाकर ट्रैक्टर को वापस सुरक्षित निकाल लिया गया।
हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
