SAI SECRET MEETING BREAKING : साय ने अचानक बुलाए सभी मंत्री, फेरबदल की चर्चा तेज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SAI SECRET MEETING BREAKING : Sai suddenly summons all ministers, rumours of reshuffle intensify

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार शाम हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मंत्रियों को रात साढ़े 8 बजे मुख्यमंत्री निवास बुलाया है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मंत्रियों को बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया है।

CG DARU PARTY:  कार्यालय में शराब पार्टी पड़ी भारी, आबकारी विभाग के दो अधिकारी सस्पेंड! 

अचानक बुलाई गई इस बैठक के बाद सत्ता के गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। राजनीतिक जानकार इसे सामान्य समीक्षा बैठक से अलग मान रहे हैं। वहीं मंत्रिमंडल में फेरबदल और जिम्मेदारियों में बदलाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

CG BLACKOUT: 20 गांव एक हफ्ते से अंधेरे में डूबे, बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही!

सूत्रों के मुताबिक बैठक को लेकर मंत्रियों को सिर्फ समय और स्थान की जानकारी दी गई है, लेकिन चर्चा किन मुद्दों पर होगी, यह पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। ऐसे में अब सभी की नजर मुख्यमंत्री निवास में होने वाली इस अहम बैठक पर टिक गई है।

बैठक के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह केवल समीक्षा बैठक है या फिर सरकार कोई बड़ा राजनीतिक और प्रशासनिक फैसला लेने जा रही है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related