जनता के द्वार पहुंची सरकार: धरसींवा में ‘सेवा सदन’ विधायक कार्यालय का शुभारंभ, सीधे संवाद से दूर होंगी परेशानियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Government reaches the people’s doorstep: ‘Seva Sadan’ MLA office inaugurated in Dharsiwa; direct dialogue to resolve grievances.

 

धरसीवां: धरसीवां क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच सीधे संवाद और जनसमस्याओं के तत्काल निराकरण के लिए आज धरसीवां विधानसभा में एक बड़ी शुरुआत हुई।

आम जनता की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए “सेवा सदन” (विधायक कार्यालय, धरसीवां) का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यालय का शुभारंभ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

इस गौरवमयी अवसर पर धरसीवां के लोकप्रिय विधायक अनुज शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  सौरभ सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर कार्यालय का उद्घाटन किया।

“सेवा सदन” के शुभारंभ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के लिए उन्हें भटकना न पड़े तथा उनके निकटतम स्थान पर ही निराकरण करना है।

अब स्थानीय निवासी सीधे इस कार्यालय में आकर अपनी शिकायतें और सुझाव दर्ज करा सकेंगे, जिनका त्वरित निवारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह सदन जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का काम करेगा।

इस गरिमामयी समारोह में केवल कार्यालय का उद्घाटन ही नहीं हुआ, बल्कि जनकल्याण और सम्मान की त्रिवेणी भी बही:

विधायक अनुज शर्मा की अनुशंसा पर क्षेत्र के जरूरतमंदों, अस्वस्थ नागरिकों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

धरसीवां क्षेत्र के विकास और सामाजिक कार्यों को मजबूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, वरिष्ठ नागरिकों और प्रबुद्ध विचारकों का शॉल व श्रीफल से भावभीना सम्मान किया गया।

अब धरसींवा की जनता को अपने कामों के लिए रायपुर कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके विधायक अब उनके अपने क्षेत्र के “सेवा सदन” में मौजूद रहकर सीधे जनता की समस्याओं को सुनेंगे और उनका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करेंगे।

इस उद्घाटन समारोह के साथ ही एक ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी आयोजन किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा का ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण करने पर यह विशेष प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता के दौरान “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” के गौरवमयी सफर को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने बताया कि कैसे प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयामों को छुआ है और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरभ सिंह ने कहा कि यह ‘सेवा सदन’ केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि धरसीवाँ की जनता के विश्वास का केंद्र बनेगा। हमारी सरकार की प्राथमिकता हमेशा से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि विधायक अनुज शर्मा जी के नेतृत्व में यह कार्यालय क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान का एक सशक्त माध्यम साबित होगा।

 

वहीं  विधायक अनुज शर्मा नें कहा कि जनता की सेवा ही मेरा परम कर्तव्य है। यह ‘सेवा सदन” सिर्फ ईंट-पत्थरों से बना एक कार्यालय नहीं है। यह धरसींवा की जनता की उम्मीदों, उनके अधिकारों और हमारे सीधे संवाद का एक पवित्र केंद्र है। ‘सेवा सदन’ के माध्यम से अब क्षेत्र का कोई भी नागरिक सीधे मुझसे और हमारी टीम से संपर्क कर सकेगा। ‘सेवा सदन’ के माध्यम से अब धरसीवाँ की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रायपुर कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यहाँ सीधे संवाद के जरिए शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाएगा। इसके साथ ही, आज हम सब आदरणीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के उस ऐतिहासिक नेतृत्व को भी नमन कर रहे हैं, जिसने देश को विकास की एक नई ऊंचाई दी है। हमारे देश के यशस्वी, ओजस्वी और वैश्विक क्षितिज पर भारत का मान बढ़ाने वाले लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा का एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण किया है। “12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के!” ये सिर्फ एक नारा नहीं है, बल्कि देश के 140 करोड़ नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की जीती-जागती हकीकत है।

इन वर्षों में देश ने देखा है कि कैसे एक ‘प्रधानसेवक’ की दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और अथक परिश्रम से देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचती है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण यही मोदी जी की नीति है, और यही उनका संकल्प है। आप लोग के सेवक के रूप में, और उससे भी बढ़कर इस देश के एक जागरूक नागरिक के रूप में, मुझे यह कहते हुए अत्यंत गर्व हो रहा है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने अंत्योदय की परिकल्पना को साकार किया है। चाहे वह गरीबों को पक्के मकान देना हो, हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाना हो, मुफ्त राशन की व्यवस्था हो या फिर आयुष्मान भारत के जरिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी—हर योजना ने सीधे जनता के दिलों को छुआ है। आज भारत रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है, और हमारी अर्थव्यवस्था दुनिया में एक मजबूत स्तंभ बनकर उभरी है। यह सब प्रधानमंत्री जी के प्रति देश के अटूट ‘विश्वास’ और उनके द्वारा किए गए ‘विकास’ का ही परिणाम है। मैं इस गौरवशाली अवसर पर छत्तीसगढ़ की न्यायप्रिय जनता की ओर से और अपनी ओर से, हमारे मार्गदर्शक और राष्ट्रनायक  नरेंद्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक कार्यकाल की पूर्णता पर कोटि-कोटि बधाई और हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि आपको दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि आपके नेतृत्व में हमारा देश ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सिद्ध कर सके और विश्व पटल पर ‘विश्वगुरु’ के रूप में पुनः स्थापित हो।

 

क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस कार्यालय के खुलने से अब उन्हें अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही आज से ही जनसुनवाई और संवाद का सिलसिला भी शुरू हो गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड अध्यक्ष लखन लाल धीवर, छत्तीसगढ़ औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला, विधायक अनुज शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप यदु, सभापति सविता चंद्राकर, स्वाति वर्मा,धरसीवां जनपद पंचायत अध्यक्ष शकुंतला ढिलेंद्र सेन, उपाध्यक्ष दिनेश खुटे,तिल्दा जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश्वर मनहरे, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र दुलारी वर्मा, अशोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related