RAIPUR TRANSFER : नगर निगम में बड़ा फेरबदल, बदलीं अहम जिम्मेदारियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR TRANSFER : Major reshuffle in Municipal Corporation, key responsibilities changed

रायपुर. रायपुर नगर निगम में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। निगम आयुक्त संबित मिश्रा ने आदेश जारी कर कई अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है।

सबसे बड़ा बदलाव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही को लेकर हुआ है। उन्हें जोन क्रमांक-7 का प्रभारी जोन आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य अधिकारी, प्रधानमंत्री स्वनिधि और जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से जुड़े पुराने प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है।

RE-NEET UG 2026 EXAM: नीट परीक्षा की तैयारियों की कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ली समीक्षा बैठक

वहीं उपायुक्त जागृति साहू को उनके मौजूदा कार्यों के साथ जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन का अतिरिक्त जिम्मा सौंपा गया है। दूसरी ओर उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि विभिन्न विभागों के कामकाज को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने के लिए यह बदलाव किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related