NCERT DANCING GIRL CONTROVERSY : Why is there controversy over the picture of the famous ‘Dancing Girl’ statue of Mohenjodaro?
रायपुर डेस्क। NCERT की 9वीं कक्षा की एक किताब में छपी तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। मामला मोहनजोदड़ो से मिली मशहूर ‘डांसिंग गर्ल’ मूर्ति का है, जिसे सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे पहचान वाली कलाकृतियों में गिना जाता है।
SHIV SENA UBT SPLIT : उद्धव को बड़ा झटका? 7 सांसद बगावत के मूड में!
विवाद तब शुरू हुआ जब किताब में छपी तस्वीर में मूर्ति के धड़ वाले हिस्से को ढका हुआ पाया गया। जैसे ही यह बात सामने आई, इतिहासकारों और शिक्षाविदों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।
आलोचना बढ़ने के बाद NCERT ने फैसला लिया है कि किताब के डिजिटल वर्जन और आगे छपने वाली प्रतियों में मूर्ति की मूल तस्वीर ही प्रकाशित की जाएगी।
CG BREAKING : नक्सलियों की कमर तोड़ने वाले IPS सुंदरराज पी अब NIA में IG बने …
करीब 4 इंच लंबी कांस्य की यह मूर्ति मोहनजोदड़ो से मिली थी और दशकों से इतिहास की किताबों में दिखाई जाती रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि सिंधु घाटी सभ्यता की पहचान है।
अब इस पूरे मामले ने इतिहास, शिक्षा और पाठ्यपुस्तकों में प्रस्तुतीकरण को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

