CONVERSION CASE : Air Force officer’s wife raped, converted, weeping plea in video…
नागपुर। नागपुर में भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अफसर की 24 वर्षीय पत्नी ने अपने स्कूल के पुराने परिचित पर रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मौलाना अभी फरार बताया जा रहा है।
RAM MANDIR DONATION SCAM : कर्मचारी के घर मिला सोना ही सोना …
पीड़िता के मुताबिक आरोपी अयाज ताज मदारे ने पहले प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया। इसके बाद उसे एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ मिला जूस पिलाया गया। महिला का आरोप है कि बेहोशी की हालत में उसका रेप किया गया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए गए।
इसके बाद आरोपी कथित तौर पर उन्हीं वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता रहा। महिला का दावा है कि उससे लाखों रुपए भी वसूले गए और बार-बार यौन शोषण किया गया।
DRONE ATTACK ALERT INDIA : भारत में ड्रोन हमले का अलर्ट!
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी महिला के हाथ पकड़कर धार्मिक आयतें पढ़ता दिखाई दे रहा है। वीडियो में महिला खुद को छुड़ाने और छोड़ देने की गुहार लगाती नजर आ रही है।
शिकायत के अनुसार 31 मई को उसे नागपुर के पास एक स्थान पर ले जाया गया, जहां कथित तौर पर जबरन धार्मिक प्रक्रिया कराई गई और ‘कबूल है’ कहलवाया गया। महिला का आरोप है कि उसे बताया गया कि उसका धर्मांतरण और निकाह करा दिया गया है।
CG JAIL DEATH : जेल मौत पर CCTV का खुलासा!
जब उसके पति ड्यूटी से घर लौटे तो महिला ने पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रेप, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर फोरेंसिक जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

