CHHATTISGARH TRANSFER : Major reshuffle in the postal department!
रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। सीपीएमजी अजय सिंह चौहान ने 2 सहायक डाक अधीक्षक (ASP) और 12 डाक निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी संभालने के बाद इसे उनका पहला बड़ा प्रशासनिक बदलाव माना जा रहा है।
IRAN AMERICA WAR : ट्रंप बोले – जंग खत्म, ईरान ने क्या कहा ?
जारी आदेश के मुताबिक दुर्गेश कुमार जायसवाल को अबूझमाड़ से परलकोट और छबिलाल पटेल को रायगढ़ से अबूझमाड़ भेजा गया है। वहीं कई डाक निरीक्षकों को भी अलग-अलग जिलों और संभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विभाग में इस फेरबदल को लेकर काफी चर्चा है।
CHHATTISGARH : मोहर्रम में वक्फ बोर्ड का सख्त आदेश
सूत्रों के मुताबिक कुछ तबादलों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। चर्चा है कि कुछ अधिकारियों को उसी कार्यालय में सिर्फ कुर्सी बदलकर नई पोस्टिंग दे दी गई है। वहीं कुछ अधिकारियों को हाल ही में स्थानांतरित किए जाने के बावजूद फिर से दूसरी जगह भेजा गया है। इससे विभाग के भीतर असमानता और चयन प्रक्रिया को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
हालांकि विभाग की ओर से इसे नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया बताया जा रहा है, लेकिन आदेश के बाद डाक महकमे में हलचल जरूर बढ़ गई है।

