CHHATTISGARH : Government offices owe electricity bills worth Rs 26 crore!
राजनांदगांव. राजनांदगांव में बिजली वसूली को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जहां आम उपभोक्ता का सिर्फ दो महीने का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिया जाता है, वहीं सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी की कार्रवाई बेहद ढीली नजर आ रही है।
CG ASF VACCINE TRIAL : सुअरों की मौत रोकने का फॉर्मूला?
जिले के करीब 50 सरकारी विभागों पर बिजली कंपनी का लगभग 26 करोड़ रुपये बकाया है। इसमें नगर निगम अकेले 13 करोड़ से ज्यादा का सबसे बड़ा बकायादार है। इसके अलावा ग्रामीण विभाग, पुलिस विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग सहित कई विभागों पर भी लाखों-करोड़ों की देनदारी है।
बिजली कंपनी की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग भुगतान को लेकर गंभीर नहीं हैं। पिछले साल यह बकाया करीब 21 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 26 करोड़ तक पहुंच गया है।
CG BREAKING : रायपुर में बड़ा अफसर बदला!
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जहां आम उपभोक्ताओं पर तुरंत कार्रवाई होती है, वहीं सरकारी विभागों पर सालों से बकाया होने के बावजूद सख्ती नहीं दिखाई जा रही है।
नगर निगम पर यह भी आरोप है कि स्ट्रीट लाइटों के संचालन में लापरवाही हो रही है। कई जगह दिन में भी लाइटें जलती रहती हैं, जिससे बिजली खपत और बिल दोनों बढ़ रहे हैं।
