PRADHAN MANTRI UJJWALA YOJANA UPDATE: सरकार ने घटाए सब्सिडी वाले सिलेंडर! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana Update: Government reduces subsidized cylinders!

रायपुर:  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY)के तहत गरीब परिवारों को सब्सिडी में मिलने वाले LPG सिलेंडर की संख्या में मोदी सरकार ने कटौती की है।

मोदी सरकार ने गरीबों को मिलने वाली LPG सिलेंडर की संख्या 9 से 4 कर दी है।

लाभार्थियों को अब साल में सिर्फ 4 ही सब्सिडी वाले सिलेंडर मिलेंगे।

देश में उज्ज्वला योजना के तहत 10.60 करोड़ LPG कनेक्शन दिए गये हैं। शुरुआत में लाभार्थियों को साल में 12 सब्सिडी वाले 14.2-kg सिलेंडर मिलते थे।

पिछले साल सब्सिडी वाले सिलेंडर का कोटा घटाकर नौ कर दिया गया था। अब अंतरराष्ट्रीय महंगाई का हवाला देकर इसे चार सिलेंडर कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) में साल में 12 सब्सिडी वाले 14.2-kg सिलेंडर मिलते थे। अभी तक इनको साल में नौ सिलिंडर (300 रुपये प्रत्येक सिलिंडर पर सब्सिडी) पर दिये जाते थे।

सरकार का तर्क है कि अभी भी उज्ज्वला और गैर-उज्ज्वला एलपीजी ग्राहकों को 700 रुपये प्रति सिलिंडर की सब्सिडी मिल रही है। यानी चार सिलिंडर 642 और बाकी के 942 रुपये पर मिलेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related