CHHATTISGARH: एक्ट्रेस कंगना रनौत CM विष्णुदेव साय के साथ देखेंगी मूवी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH: Actress Kangana Ranaut to watch a movie with CM Vishnu Deo Sai!

CHHATTISGARH: अभिनेत्री कंगना रनौत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ आज राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में शाम 5 बजे “भारत भाग्य विधाता” फिल्म की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होंगी।

फिल्म के निर्देशक मनोज तापड़िया भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे और मीडिया एवं दर्शकों से बातचीत करेंगे।

यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य, सुरक्षा कर्मचारियों की बहादुरी पर बनी है।

“भारत भाग्य विधाता” को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता बनी हुई है, और रायपुर की यह स्पेशल स्क्रीनिंग फिल्म के प्रमोशन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बता दें कि फिल्म में 26/11 आतंकी हमलों के दौरान कामा हॉस्पिटल के वर्कर्स की कहानी दिखाई जाएगी।

मुंबई में 2008 में जब आतंकी हमला हुआ था तो उस वक्त मुंबई के कामा हॉस्पिटल में वहां के डॉक्टरों, नर्सों और कर्मचारियों ने 400 लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related