CJP PROTEST DELHI : ‘Cockroach’ uproar in Delhi!
रायपुर डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को एक अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र और युवा सड़कों पर उतर आए। कई प्रदर्शनकारी तिलचट्टे यानी कॉकरोच के मास्क पहनकर पहुंचे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करने लगे।
अभिजीत दीपके ने मंच से सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के बजाय सोशल मीडिया पोस्ट हटाने और अकाउंट्स पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई लंबी है और वे इसके लिए अपनी आजादी तक कुर्बान करने को तैयार हैं।
CHHATTISGARH : CM की चौपाल में अफसरों की क्लास!
दीपके ने दावा किया कि कई लोग दबाव में समझौता कर चुके हैं, लेकिन देश का छात्र और युवा अब भी नहीं झुका है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रोफेशनल और स्कूली बच्चे भी अपने परिवार के साथ पहुंचे।
CHHATTISGARH : मरा समझा, एम्बुलेंस में जिंदा निकला!
इस बीच सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने भी आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अगर दीपके को गिरफ्तार किया जाता है तो वे 6 हफ्ते का अनशन करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एयरपोर्ट, बॉर्डर एंट्री पॉइंट और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि NEET, CUET, CBSE और SSC जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की जवाबदेही तय की जाए।

