CHHATTISGARH : Folk singer sang Bharthari during cesarean, video goes viral
बालोद. बालोद की लोकगायिका हेमलता पटेल ने सीजेरियन डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में भरथरी गीत गाकर सबको हैरान कर दिया। एनेस्थीसिया देने के बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए गाना शुरू किया और उनकी आवाज पूरे OT में गूंजती रही।
CHHATTISGARH : रायपुर पोस्टिंग की मांग खारिज!
हेमलता ने ‘पहली मैं सुमिरन गणेश ल, विघ्न-बाधा के हरइया हे…’ पंक्तियां गाईं। डॉक्टरों के मुताबिक ऑपरेशन सफल रहा और हेमलता ने बेटे को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उनके हौसले और लोककला के प्रति लगाव की तारीफ कर रहे हैं।
