JASHPUR STUDENT SAFETY : Strictness in Jashpur! Zero tolerance for women’s safety
जशपुर. जशपुर में नए शिक्षा सत्र से पहले छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्लान तैयार किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा, छात्राओं की जागरूकता और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर चर्चा की।
LALU-RABRI SECURITY UPDATE : लालू-राबड़ी ने अपनी सुरक्षा लौटाई …
प्रियवंदा सिंह जूदेव ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। स्कूल और कॉलेज खुलने से पहले छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देना जरूरी है। इसके लिए जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाने का सुझाव दिया गया।
DEVENDRA VIRAL VIDEO : कुर्ता कांड में फंसे देवेंद्र!
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि जल्द ही जिला स्तर से अभियान की शुरुआत होगी, जिसके बाद स्कूल और कॉलेजों में लगातार कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसमें छात्राओं को हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़ी जानकारी दी जाएगी।
BHUPESH BAGHEL APPOINTED : भूपेश को मिली बड़ी जिम्मेदारी!
बैठक में पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। पुलिस अब प्रमुख पर्यटन स्थलों पर चेकिंग बैरियर लगाएगी, जहां आने वाले पर्यटकों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। साथ ही सुरक्षा निर्देशों वाले बोर्ड भी लगाए जाएंगे। पर्यटन स्थलों पर नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने पर भी सहमति बनी।
प्रियवंदा सिंह जूदेव ने साफ कहा कि महिला सुरक्षा के मामलों में सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी और किसी भी तरह की लापरवाही या अपराध पर सख्त कार्रवाई होगी।

