CHHATTISGARH : विधायक से पंगा, अफसर हटे!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Trouble with MLA, officer removed!

सरगुजा. सरगुजा में विधायक रामकुमार टोप्पो और नायब तहसीलदार तुषार मानिक के बीच हुए विवाद के बाद बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। नायब तहसीलदार तुषार मानिक को उनके पद से हटा दिया गया है, जबकि अब SDM फागेश सिन्हा पर भी कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

बताया जा रहा है कि SDM का ट्रांसफर आदेश भी जल्द जारी हो सकता है। पूरे मामले ने प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

ANNAMALAI NEW PARTY : BJP छोड़ बनाई नई पार्टी!

दरअसल, तुषार मानिक ने विधायक और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद विधायक के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वहीं विधायक की ओर से आरोप लगाया गया था कि नायब तहसीलदार ने उनकी चचेरी बहन से अभद्रता की थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से काउंटर FIR दर्ज की गई थी।

घटना के बाद प्रदेशभर के करीब 500 तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व मंत्री के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म हुई और अधिकारी वापस काम पर लौटे।

TRUMP STATEMENT : भारत दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाता रहा

इसी बीच अब तुषार मानिक को अंबिकापुर कलेक्टर कार्यालय अटैच कर दिया गया है। वहीं राजापुर उप तहसील का प्रभार दूसरे अधिकारी को सौंप दिया गया है।

नायब तहसीलदार के हटने के बाद अब सबकी नजर SDM फागेश सिन्हा पर टिकी है। सूत्रों की मानें तो उनके तबादले का आदेश भी कभी भी जारी हो सकता है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related