Khan Sir News: It was the guard who opened fire—video exposes the truth!
KHAN SIR NEWS: बिहार के पटना में फेमस टीचर और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर पर मंगलवार (2 जून) को 10 राउंड फायरिंग हुई थी।
पटना पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया था लेकिन अब इस घटना को लेकर खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद शुरू हो गया है।
पटना पुलिस ने फायरिंग के केस में खान सर की कोचिंग के ही दो गार्ड्स को उठा लिया है। रोशन आनंद की कोचिंग के लोगों और खान सर की कोचिंग के लोगों में जो मारपीट की घटना हुई थी, उसके बाद खान सर के ही गार्ड्स ने फायरिंग की थी।
वायरल वीडियो में खान सर की कोचिंग के ही गार्ड्स फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद एक्शन में आई पटना पुलिस ने खान सर की कोचिंग के दो गार्ड्स को पकड़ लिया है।
फायरिंग केस में आए इस नए ट्विस्ट के बाद अब कोचिंग संचालक खान सर के ऊपर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
दरअसल, इस पूरे विवाद के बीच पुलिस ने ज्ञानदीप कोचिंग के डायरेक्टर को पकड़ लिया था। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने खान सर की कोचिंग के गार्ड्स को भी पकड़ लिया है।

