CG POLITICS: दीपक बैज का सरकार पर हमला, अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG POLITICS: Deepak Baij Attacks Government, Demands Strict Action Against Officials!

CG POLITICS: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर NSUI ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास के घेराव के दौरान पुलिस कार्रवाई पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

दीपक बैज ने कहा कि NSUI ने पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर शांतिपूर्ण घेराव कार्यक्रम आयोजित किया था, लेकिन सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि इस कार्रवाई में एक छात्र का सिर फट गया, कई लोगों के हाथ फ्रैक्चर हुए हैं और कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बैज ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? क्या लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी आवाज उठाने का अधिकार नहीं है? क्या भाजपा सरकार में पेपर लीक जैसे मुद्दों के खिलाफ लड़ाई भी नहीं लड़ी जा सकती?

उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने वालों पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि उनकी आवाज दबाने का प्रयास करना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलनों पर इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related