CG WEATHER : कई जिलों में बारिश-आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG WEATHER : Rain, storm and lightning alert issued in many districts

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले ही मौसम ने करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए अगले 5 दिनों तक अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 4 जून से बारिश की गतिविधियां और तेज हो सकती हैं। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 और 6 जून को भी यही स्थिति बनी रह सकती है।

MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE : ICU में लगी आग ने मचा दी तबाही…

रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। साथ ही कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

ACCIDENT BREAKING : विधायक की गाड़ी में लगी आग!

पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश दर्ज की गई। उत्तर छत्तीसगढ़ में मेघगर्जन और तेज हवाओं का असर देखने को मिला। वहीं तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में रिकॉर्ड की गई, जहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि पेंड्रा रोड सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASIAN GAMES 2026:भारत को मिले दो मेडल! 

ASIAN GAMES 2026: India wins two medals!     ASIAN GAMES 2026:...

SARGUJA POLICE TRANSFERS: एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर! 

Sarguja Police Transfers: 24 police officers transferred simultaneously!     SARGUJA POLICE...

CG TEACHER SUSPENSION: कलेक्टर ने दो शिक्षकों को किया निलंबित! 

CG Teacher Suspension: Collector suspends two teachers!     CG TEACHER SUSPENSION:...