CGBSE SUPPLEMENTARY 2026 : 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री डेट जारी!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CGBSE SUPPLEMENTARY 2026 : 10th-12th supplementary date released!

रायपुर डेस्क। छत्तीसगढ़ बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। 10वीं और 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जो छात्र मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे या अपने नंबर सुधारना चाहते हैं, उनके लिए यह साल बचाने का सुनहरा मौका है।

CHHATTISGARH : खत्म हुआ पूरा परिवार, गांव में पहली बार एक साथ जलीं चार चिताएं

बोर्ड के अनुसार 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक चलेंगी, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होंगी। सभी पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में होंगे।

KHAN SIR COACHING ATTACK : खान सर ने बदली बात!

छात्र अपनी विषयवार डेटशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। खास बात यह है कि अगर परीक्षा के दौरान कोई सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश घोषित होता है, तब भी परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

बोर्ड ने प्राइवेट छात्रों को भी सलाह दी है कि वे अपनी प्रायोगिक और प्रोजेक्ट परीक्षाओं की जानकारी के लिए संबंधित परीक्षा केंद्रों से संपर्क में रहें। जरूरत पड़ने पर प्रैक्टिकल परीक्षाएं छुट्टी के दिन भी कराई जा सकती हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related