UMAR ABDULLAH DIVORCE : After 17 years of relationship, Omar Abdullah and Payal divorce
रायपुर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रहीं पत्नी पायल अब्दुल्ला का 17 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता अब आधिकारिक तौर पर खत्म होने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक और सभी लंबित मुकदमे वापस लेने की जानकारी दी। कोर्ट ने कहा कि समझौते की शर्तों के आधार पर अंतिम आदेश जारी किया जाएगा।
CG SMART METER: कांग्रेस का स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान!
उमर और पायल 2009 से अलग रह रहे थे। फैमिली कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां मध्यस्थता के जरिए दोनों ने सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला किया। अब 17 साल पुराने रिश्ते का कानूनी अंत होने जा रहा है।
