Kanwar Yatra 2026: Meat shops to remain closed until August 12!
KANWAR YATRA 2026: कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर जिला प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानों और नॉनवेज होटलों को बंद करा दिया है।
मुजफ्फरनगर में सभी मीट दुकानों तथा मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालय 12 अगस्त तक बंद करा दिए गए हैं, जबकि शराब की दुकानें पर्दे लगाकर संचालित की जाती रहेंगी।
अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि जिले में शराब की सभी दुकानें खुली हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 113 दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया है।
कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए यात्रा मार्गों पर भारी पुलिस बल तथा आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) तैनात किया गया है।
इसके साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने-अपने गृह नगर पहुंचते हैं और वहां स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।


