VYAPAM EXAM CALENDAR : व्यापमं का परीक्षा कैलेंडर बदला, जानिए नया शेड्यूल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VYAPAM EXAM CALENDAR : Vyapam exam calendar changed, know the new schedule

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने साल 2027 में होने वाली परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में आरक्षक भर्ती परीक्षा से लेकर प्रवेश परीक्षाओं तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। सबसे बड़ा बदलाव प्रवेश परीक्षाओं को लेकर है। अब ज्यादातर परीक्षाएं रविवार की जगह गुरुवार को आयोजित की जाएंगी।

9 परीक्षाएं अब गुरुवार को होंगी

कर्मचारी चयन मंडल के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर की कई प्रवेश परीक्षाएं रविवार को होती हैं। ऐसे में एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से अभ्यर्थियों को परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए 15 जून तक होने वाली प्रवेश परीक्षाओं में बदलाव किया गया है। कैलेंडर के अनुसार, 9 प्रवेश परीक्षाएं अब गुरुवार को होंगी, जबकि 2 परीक्षाएं रविवार को ही आयोजित होंगी, लेकिन उनकी तारीख बदल दी गई है।

जनवरी से दिसंबर तक परीक्षाओं का शेड्यूल

संशोधित कैलेंडर के मुताबिक, जनवरी में समूह-2 की परीक्षा 10 तारीख को होगी। मार्च में समूह-1 की परीक्षा 14 मार्च को, अप्रैल में समूह-4 की 4 अप्रैल और समूह-3 की 18 अप्रैल को आयोजित होगी। मई-जून में PPT, प्री-B.Ed, PET, नर्सिंग, प्री-D.El.Ed और MCA सहित कई प्रवेश परीक्षाएं होंगी।

वहीं, समूह-5 की परीक्षा 25 जुलाई, समूह-6 की 29 अगस्त, शिक्षक पात्रता परीक्षा 26 सितंबर और राज्य पात्रता परीक्षा 3 अक्टूबर को निर्धारित की गई है।

आरक्षक भर्ती भी पहले होगी

आरक्षक भर्ती परीक्षा पहले दिसंबर 2027 में प्रस्तावित थी, लेकिन शासन के निर्देश पर इसे मार्च-अप्रैल में कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त परीक्षा नियंत्रक केदार पटेल के मुताबिक, परीक्षा की तारीखों में बदलाव का मकसद अभ्यर्थियों को एक ही दिन होने वाली परीक्षाओं की परेशानी से बचाना है।

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related