WEST BENGAL POLITICS: अब ममता बनर्जी ने 2 विधायकों को पार्टी से न‍िकाला

Date:

WEST BENGAL POLITICS: Now Mamata Banerjee has expelled 2 MLAs from the party.

WEST BENGAL POLITICS: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद बंगाल में TMC बड़े सियासी संकट से गुजर रही है।

पहले ही TMC पार्टी के नेता पार्टी छोड़ रहे है वही ममता बनर्जी ने अपने दो विधायकों, संदीपन साहा और रितब्रता बनर्जी को TMC से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है ।

पार्टी का आरोप है कि दोनों नेता लगातार ऐसे कदम उठा रहे थे, जिससे संगठन की छवि और हितों को नुकसान पहुंच रहा था।

बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पार्टी के भीतर कई मुद्दों को लेकर असहमति बढ़ी थी।

दोनों विधायकों पर पार्टी लाइन से हटकर बयान देने और संगठनात्मक बैठकों से दूरी बनाने के आरोप लगे थे।

इसी के बाद शीर्ष नेतृत्व ने सख्त फैसला लेते हुए उन्हें प्राथमिक सदस्यता से बाहर कर दिया।

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब विधानसभा से जुड़े कथित हस्ताक्षर विवाद और पार्टी की अंदरूनी रणनीति को लेकर बंगाल की राजनीति में चर्चा तेज है।

TMC में बड़े स्तर पर इस्तीफ़े और संगठनात्मक कार्रवाई संकेत दे रहा है कि संगठन तेजी से सिकुड़ रहा है।

विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद वर्तमान राजनीतिक दौर में ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के लिए सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को संगठित रखना है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : पत्थर शरीर वाली बच्ची के उपचार को लेकर बाल आयोग सक्रिय

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष...

CHHATTISGARH : पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की बात

  रायपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन...