RAMAN SINGH ANGRY : Raman Singh gets angry over the chaos…
बेमेतरा. बेमेतरा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम उस वक्त चर्चा में आ गया, जब विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अधिकारियों पर खुलकर नाराज हो गए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में उन्होंने कलेक्टर और एसपी को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेज आंधी और बारिश के चलते कार्यक्रम की व्यवस्थाएं पूरी तरह बिगड़ गईं। मंच पर स्वागत-सम्मान की व्यवस्था से लेकर वैकल्पिक इंतजाम तक कई खामियां सामने आईं। हालात ऐसे बन गए कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद समारोह, लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम तक रद्द करना पड़ा।
CHHATTISGARH : सर्राफा कारोबारी मर्डर केस में बड़ा क्लू
बारिश के दौरान लोग कुर्सियां सिर पर रखकर खुद को बचाते नजर आए। वहीं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कई मंत्री घंटों तक कार्यक्रम के आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था नहीं कर सका।
रेस्ट हाउस में आयोजित छोटे कार्यक्रम के दौरान रमन सिंह ने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि अपने 15 साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में उन्होंने ऐसी अव्यवस्था कभी नहीं देखी। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश का पूरा नेतृत्व बेमेतरा में मौजूद था, फिर भी प्रशासन तैयार क्यों नहीं था।
CHHATTISGARH TRAIN : रेल यात्रियों की बल्ले-बल्ले!
रमन सिंह ने कहा कि ढाई घंटे बीत जाने के बाद भी वैकल्पिक स्थल की व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न होने की सख्त हिदायत दी। उनके इस बयान और नाराजगी का वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

