RABRI DEVI BUNGALOW ROW : Call the force, I will not leave the bungalow – Rabri Devi
बिहार. बिहार की राजनीति में इन दिनों एक सरकारी बंगले को लेकर घमासान मचा हुआ है। पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड आवास को खाली कराने के लिए सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अंतिम नोटिस भेज दिया है। लेकिन राबड़ी देवी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह यह बंगला खाली नहीं करेंगी।
राबड़ी देवी ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा कि जितनी फोर्स बुलानी है बुला लो, लेकिन वह अपना आवास नहीं छोड़ेंगी। उनके इस बयान के बाद मामला पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है।
NEET PAPER LEAK PROTEST : दिग्विजय सिंह समेत 200 गिरफ्तार
दरअसल, सरकार ने यह बंगला अब मंत्री नंदकिशोर यादव को आवंटित कर दिया है। इसी वजह से प्रशासन लगातार इसे खाली कराने की कोशिश कर रहा है। दूसरी ओर राबड़ी देवी का कहना है कि वह किसी भी दबाव में आने वाली नहीं हैं।
सरकार की तरफ से उन्हें नेता प्रतिपक्ष के तौर पर 39 हार्डिंग रोड स्थित दूसरा सरकारी आवास भी आवंटित किया गया है और वहां शिफ्ट होने की सलाह दी गई है। लेकिन फिलहाल राबड़ी देवी इसके लिए तैयार नजर नहीं आ रही हैं।
JAPAN BAN MANGOES : जापान ने भारतीय आमों के आयात पर लगाई रोक
मामले पर बिहार सरकार भी सख्त रुख में दिख रही है। उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि कानून सभी के लिए बराबर है और प्रशासन पूरी तरह नियमों के तहत कार्रवाई कर रहा है। सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं कर रही है और हर व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए।
अब सवाल यह है कि क्या राबड़ी देवी बंगला खाली करेंगी या फिर मामला और ज्यादा राजनीतिक टकराव में बदल जाएगा। फिलहाल पटना की राजनीति में यही मुद्दा सबसे ज्यादा चर्चा में है।

