ABDULLAH AZAM KHAN : Big relief for Abdullah Azam!
रायपुर डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने दो पासपोर्ट मामले में निचली अदालत द्वारा सुनाई गई 7 साल की सजा को रद्द कर दिया है।
यह मामला अलग-अलग दस्तावेजों में अलग जन्मतिथि और जानकारी देकर पासपोर्ट बनवाने के आरोप से जुड़ा था। इसी मामले में बीजेपी विधायक आकाश सक्सेना की शिकायत पर साल 2019 में मुकदमा दर्ज किया गया था।
ELECTRICITY BILL HIKE : जून से बिल में जुड़ेगा 10% अतिरिक्त चार्ज
निचली अदालत ने अब्दुल्ला आजम को दोषी मानते हुए सजा सुनाई थी, लेकिन अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसले की समीक्षा के बाद उस सजा को निरस्त कर दिया है। फैसले के बाद सपा खेमे में खुशी का माहौल है और इसे बड़ी कानूनी जीत माना जा रहा है।
NEET PAPER LEAK : जवाबदेही तय करो, NTA को UPSC से सीखने की नसीहत
हालांकि राहत के बावजूद अब्दुल्ला आजम फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। उनके खिलाफ अन्य कई मामले अभी भी अदालतों में लंबित हैं और कुछ मामलों में सजा भी बरकरार है। ऐसे में जेल से रिहाई का रास्ता अभी साफ नहीं हुआ है।

