CHHATTISGARH : 5 medicines including oxytocin declared substandard, alert issued
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दवा लेने वालों के लिए बड़ी चेतावनी सामने आई है। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत 5 दवाओं के बैच को अवमानक (Substandard) घोषित कर दिया है। DCGI की रिपोर्ट के बाद विभाग हरकत में आ गया है और पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
दवा दुकानदारों, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को अपने स्टॉक की तुरंत जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संदिग्ध बैच की दवाओं की बिक्री और उपयोग तुरंत रोकने को कहा गया है।
BTA BACHAO ABHIYAN : अजीत जोगी की पुण्यतिथि पर शुरू होगा ‘बेटा बचाओ अभियान’
जांच में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का एक बैच गंभीर रूप से गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाया गया। इसके अलावा नाक्पेन-पी, फ्लामो स्टार-एपी, एसीएचई-पी और कोल्डजिया टैबलेट के कुछ बैच भी मानकों पर खरे नहीं उतरे।
ABDULLAH AZAM KHAN : अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत!
विभाग ने साफ कहा है कि यदि इन बैचों की दवाएं कहीं भी स्टॉक में मिलती हैं तो उसकी सूचना तत्काल औषधि नियंत्रण विभाग को दी जाए। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसी दवाएं मरीजों के इलाज पर असर डाल सकती हैं, इसलिए सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

