MAHASAMUND GAS SCAM: LPG गैस महाघोटाला का मास्टरमाइंड गिरफ्तार! 

Date:

MAHASAMUND GAS SCAM: Mastermind of the LPG Gas Mega-Scam Arrested!

MAHASAMUND GAS SCAM: महासमुंद पुलिस ने करोड़ों के LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा करते हुए करीब दो महीने से फरार चल रहे ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और उसके बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचने के लिए होटल में छिपकर रह रहे थे।

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीम कई शहरों में भेजे गए थे।

इसके बाद सूचना मिली कि दोनों आरोपी महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित एक न्यू चालुक्य होटल में ठहरे हुए है।

स्थानीय पुलिस की मदद से दबिश देकर गिरफ्तार किया साथ ही कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 20 हजार रुपये नकद भी जब्त किए।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि खाद्य अधिकारी अजय यादव ही पूरे नेटवर्क का मास्टमाइंड था। आरोप है कि एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रकों को सुपुर्दनामा दिलाने से लेकर फर्जी तौल पंचनामा तैयार करवाने तक, हर स्तर पर उसकी भूमिका सामने आई है।

महासमुंद के इस बहुचर्चित LPG गैस हेराफेरी मामले में मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि गैस कालाबाजारी के इस खेल में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

वहीं स्थानीय लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि मामले में आगे और कितने बड़े खुलासे सामने आते हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related