CHHATTISGARH : विधायक राम कुमार टोप्पो और समर्थकों ने नायब तहसीलदार को पीटा

Date:

CHHATTISGARH : MLA Ram Kumar Toppo and his supporters beat up the deputy tehsildar.

अंबिकापुर. अंबिकापुर के सीतापुर में बड़ा बवाल हो गया। विधायक रामकुमार टोप्पो की चचेरी बहन सीमा धनकी एक फाइल पर साइन करवाने राजापुर उपतहसील पहुंची थीं। आरोप है कि नायब तहसीलदार तुषार मानिकपुरी ने उनसे बद्तमीजी की और कहा- “तुम होती कौन हो साइन करवाने वाली?” इतना ही नहीं, कर्मचारियों से बाहर निकालने तक की बात कह दी गई।

CHHATTISGARH : सरकारी जमीनों पर बड़ा प्लान!

बस फिर क्या था… मामला आग की तरह फैल गया। विधायक समर्थक भड़क गए और नायब तहसीलदार को ऑफिस से बाहर सड़क पर खींचकर पीट दिया। मारपीट में कपड़े तक फट गए।

IRAN AMERICA TENSION : अमेरिका-ईरान में शांति समझौते का ड्राफ्ट तैयार!

घटना के बाद नायब तहसीलदार सीधे सीतापुर थाने पहुंचे। दूसरी तरफ विधायक रामकुमार टोप्पो भी थाने पहुंच गए। फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पूरे इलाके में इस घटना की जमकर चर्चा हो रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related