TAMIL NADU POLITICS: Four AIADMK MLAs Join TVK; Party Suffers Major Blow
TAMIL NADU POLITICS: तमिलनाडु में AIADMK को तब एक और बड़ा झटका लगा जब सोमवार को पार्टी के तीन विधायकों ने विधानसभा का इस्तीफा स्पीकर जेसीडी प्रभाकर को सौंप दिया। इन तीनों विधायकों ने इस्तीफा देने के तुरंत बाद टीवीके के मंत्री आदव अर्जुन से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए।
तमिलनाडु की राजनीति में सियासी हलचल तेज है। तमिलनाडु में AIADMK को तब एक और बड़ा झटका लगा जब सोमवार को पार्टी के 4 विधायकों ने विधानसभा का इस्तीफा स्पीकर जेसीडी प्रभाकर को सौंप दिया है।
इनमें से तीन विधायक अब TVK का दामन थाम चुके हैं, जबकि चौथे के भी जल्द पार्टी में शामिल होने की बात सामने आ रही है।
अब माना जा रहा है कि ये नेता आगामी उपचुनाव TVK के चुनाव चिन्ह पर लड़ सकते हैं।
इस घटनाक्रम ने AIADMK चीफ Edappadi K. Palaniswami की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खबर है कि पार्टी के बागी विधायकों की संख्या अब बढ़कर 17 तक पहुंच गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर आने वाले दिनों में AIADMK के और विधायक TVK में शामिल होते हैं, तो इसका सीधा फायदा विजय को मिलेगा।
एक तरफ उनके सहयोगी दलों की नाराजगी कम होगी, वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में TVK का आंकड़ा और मजबूत हो सकता है। फिलहाल TVK के पास 107 विधायक बताए जा रहे हैं और बागी नेताओं के शामिल होने से पार्टी अपने दम पर बहुमत के पार पहुंच सकती है।
इस पूरे घटनाक्रम के बीच AIADMK पार्टी के महासचिव पलानीस्वामी ने स्पीकर को पत्र लिखकर बागी विधायकों के इस्तीफे स्वीकार न करने की मांग की है।
पार्टी का कहना है कि इन विधायकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई लंबित है, इसलिए जांच पूरी होने तक उनके इस्तीफों पर फैसला नहीं लिया जाना चाहिए।

