VIJAY SHARMA: डिप्टी CM के साथ मारपीट? डायल-112 में दर्ज कराई शिकायत! 

Date:

VIJAY SHARMA: Assault on the Deputy CM? Complaint Filed via Dial-112!

VIJAY SHARMA : सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर से कवर्धा जाते समय बेमेतरा के पास हाईवे पर नेक्स्ट जेन डायल-112 सेवा का औचक परीक्षण किया।

उन्होंने खुद मारपीट और सड़क दुर्घटना के पीड़ित बनकर डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई और ढाबे के पास रुककर पुलिस टीम के पहुंचने का इंतजार किया।

डिप्टी CM का यह पूरा निरीक्षण किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगा.

सोशल मीडिया पर लोग डिप्टी CM के निरीक्षण को फिल्म ‘नायक’ के एक सीन से जोड़कर देख रहे हैं, जहां सिस्टम को परखने के लिए नेता खुद मैदान में उतरता है।

विजय शर्मा ने मौके पर पहुंची टीम से बातचीत की और वाहन में लगे आधुनिक उपकरणों, संचार व्यवस्था, GPS आधारित लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम और AI तकनीक का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डायल-112 सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि संकट में फंसे लोगों की सबसे बड़ी उम्मीद है।

इसलिए रिस्पांस टाइम, व्यवहार और तकनीकी दक्षता में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डिप्टी CM ने  पूछा कि शिकायत मिलने के बाद टीम को मौके तक पहुंचने में कितना समय लगा और रास्ते में कौन-कौन सी तकनीक इस्तेमाल हुई।

अधिकारियों ने उन्हें लाइव ट्रैकिंग सिस्टम और AI आधारित मॉनिटरिंग की जानकारी दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related