Rajya Sabha Elections 2026: Gujarat Set to Become ‘Congress-Free’—A Cause for Concern for the Party!
RAJYASABHA ELECTION 2026: देशभर में एक के बाद एक भाजपा की सरकार बनती जा रही है। वही कांग्रेस पार्टी का वजूद सिमटता जा रहा है।
राहुल गांधी ने बीजेपी को गुजरात में हराने का हुंकार भरी थी, लेकिन अगले महीने यानी जून में कांग्रेस गुजरात से राज्य सभा में शून्य पर आ जाएगी।
गुजरात में कांग्रेस से राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल, जो कांग्रेस के गुजरात से एकमात्र सांसद भी है. उनका कार्यकाल 21 जून को खत्म होने जा रहा है।
ऐसा पहली बार होने वाला है गुजरात से कांग्रेस पार्टी एक भी सांसद देश के सर्वोच्च सदन राज्यसभा में मौजूद नहीं होगा।
कांग्रेस के पास 182 सदस्यों वाली विधानसभा में सिर्फ 12 विधायक हैं।
पार्टी को एक सीट जीतने के लिए 37 वोटों की जरूरत होती है। ऐसे में कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारने का फैसला लगभग तय कर लिया है।
यहीं वजह है कि राज्यसभा की खाली होने वाली 4 सीटों को लेकर भी, चुनाव से पहले ही भाजपा की जीत तय मानी जा रही है।
हालांकि इसे लेकर फिलहाल कोई भी ठोस आंकड़े सामने नहीं आए हैं।
राजनीति हलकों में इसके राज्यसभा के गुजरात से ‘कांग्रेस मुक्त’ होने के तौर पर देखा जा रहा है।

