Ebola Virus: WHO Declares Health Emergency; Avoid Travel to These Countries
EBOLA VIRUS : एक बार फिर दुनिया में खतरनाक महामारी का साया मंडराता नजर आ रहा है।
अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए WHO ने ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दिया है।
इबोला वायरस संक्रमण को लेकर भारत सरकार ने बड़ा अलर्ट जारी किया है।
केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन देशों में इबोला बीमारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।
वहीं अफ्रीका CDC ने भी कांगो और युगांडा में फैल रहे Bundibugyo स्ट्रेन इबोला वायरस को महाद्वीपीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है।
भारत सरकार ने एडवाइजरी में कहा है कि जो भारतीय नागरिक इन देशों में रह रहे हैं या यात्रा कर रहे हैं, वे स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल भारत में Bundibugyo स्ट्रेन से संक्रमित इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है।
हालांकि सरकार अंतरराष्ट्रीय हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विशेषज्ञों के अनुसार इबोला एक गंभीर वायरल बीमारी है, जिसमें तेज बुखार, कमजोरी, शरीर में दर्द और आंतरिक रक्तस्राव जैसे लक्षण हो सकते हैं।
चिंता की बात यह है कि Bundibugyo वायरस स्ट्रेन के लिए फिलहाल कोई स्वीकृत वैक्सीन या विशेष इलाज उपलब्ध नहीं है।
भारत सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और यात्रा से पहले स्वास्थ्य सलाह जरूर जांच लें।

