CG ONLINE LOVE CRIME:  इंस्टा दोस्ती, बर्थडे और रेप, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार! 

Date:

CG Online Love Crime: Insta Friendship, Birthday, and Rape—Boyfriend Arrested!

CG ONLINE LOVE CRIME : छत्तीसगढ़ के न्यायधानी में तोरवा थाना क्षेत्र में शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान कुछ समय पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से तखतपुर क्षेत्र के ग्राम जरेली निवासी निलेश कुमार जायसवाल (19) से हुई थी।

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे युवक ने युवती से लगातार संपर्क बढ़ाना शुरू कर दिया।

पीड़िता के अनुसार आरोपी  युवक ने अपना जन्मदिन मनाने का बहाना बनाकर युवती को तोरवा क्षेत्र स्थित एक होटल में बुलाया।

आरोप है कि होटल में आरोपी ने शादी का वादा करते हुए युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

युवती का कहना है कि उसे भरोसा था कि आरोपी उससे शादी करेगा, लेकिन बाद में उसे महसूस हुआ कि युवक ने केवल झूठे वादे कर उसका शोषण किया है।

शिकायत मिलने के बाद तोरवा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया गया।

पूछताछ में पुलिस ने मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related