SUSHASAN TIHAR 2026: अवैध शराब बिक्री पर भड़के सांसद बृजमोहन अग्रवाल

Date:

SUSHASAN TIHAR 2026: MP Brijmohan Agarwal Lashes Out at Illegal Liquor Sales

SUSHASAN TIHAR 2026:  सुशासन तिहार का मंच जनता दरबार कम और अफसरों की क्लास ज्यादा बन गया है।

रायपुर के अश्विनी नगर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में  सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अवैध शराब के मुद्दे पर अधिकारियों की क्लास लगा दी।

सांसद ने  उन इलाकों के नाम उंगलियों पर गिनवा दिये, जहां दिनदहाड़े अवैध शराब की बिक्री होती है।

बृजमोहन अग्रवाल ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए यहां तक कह दिया कि….”जब हम लोगों को मालूम है कि अवैध शराब कहां बिक रहीं है, तो क्या पुलिस को मालूम नहीं होगा ?

मतलब साफ था कि शहर का आम आदमी, नेता और शायद मोहल्ले का पान वाला तक जानता है कि अवैध शराब कहां बिक रही है, बस कार्रवाई करने वाले विभाग ही अनजान बने बैठे हैं।

सांसद ने भाठागांव, मठपुरैना, चंगोराभाठा, संतोषी नगर और टिकरापारा जैसे इलाकों का नाम गिनाते हुए अफसरों से पूछा कि इन इलाकों मेें अवैध शराब बिक रही है, फिर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही ?

उन्होंने यहां तक कह दिया कि कोई बड़ा आदमी हो तो भी उठाकर बंद करो, तीन महीने जमानत नहीं होगी तब धंधा बंद होगा।

कार्यक्रम में मौजूद रायपुर महापौर के सामने अफसरों की जो सार्वजनिक क्लास लगी, उसने यह भी साफ कर दिया कि सरकार के भीतर ही सिस्टम की कार्यशैली को लेकर नाराजगी कम नहीं है।

वैसे देखना दिलचस्प होगा कि सांसद की नाराजगी के बाद अवैध शराब पर कार्रवाई होती है या फिर अगला वायरल वीडियो किसी नए मंच से सामने आता है?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG WEATHER: सूरज उगल रहा आग, 45° पार पहुँचा पारा! 

CG WEATHER: The Sun Spits Fire—Mercury Soars Past 45°! CG...

CHHATTISGARH : समाजवाद का मतलब है जरुरत के मुताबिक लेना औरजरुरत के मुताबिक देना – रघु ठाकुर

  कुरदा, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़)। 23 में 2026 छत्तीसगढ़ के...