BENGAL JHALMURI VENDOR: PM मोदी को झालमुड़ी खिलाना पड़ा महंगा, जान से मारने की मिली धमकी ! 

Date:

BENGAL JHALMURI VENDOR: Feeding his handmade Jhalmuri to PM Modi proves costly—receives death threats!

BENGAL JHALMURI VENDOR: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले  में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़े चाव से अपने हाथ की बनी ‘झालमुड़ी’ खिलाने वाले दुकानदार बिक्रम साऊ को अब अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

इस धमकी के बाद दुकानदार का पूरा परिवार गहरे सदमे में है।

​बिक्रम साऊ का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उनके मोबाइल फोन पर पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय नंबरों से लगातार अज्ञात लोगों के फोन कॉल्स और व्हाट्सएप वीडियो कॉल्स आ रहे हैं।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी शिकायत में दावा किया है कि इन कॉल्स के जरिए असामाजिक तत्व उन्हें और उनके परिवार को गंभीर अंजाम भुगतने और सीधे जान से मारने की सीधी धमकियां दे रहे हैं।

झाड़ग्राम जिला पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की लिखित शिकायत के आधार पर मामले की गहन तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

साइबर सेल की मदद से उन विदेशी नंबरों और IP एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है, जिनसे धमकी भरे वीडियो कॉल्स किए गए थे।

पुलिस के द्वारा पीड़ित परिवार को पूरी सुरक्षा और संबल प्रदान किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related