CG MURDER CASE : छत्तीसगढ़ में ट्विशा-दीपिका जैसा केस!

Date:

CG MURDER CASE : Twisha-Deepika-like case in Chhattisgarh!

सरगुजा. छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला की संदिग्ध हालात में मौत से सनसनी फैल गई है। मामला 17 मई का है, जहां 25 साल की महिला की मौत को लेकर अब हत्या का शक गहराता जा रहा है।

परिजनों का आरोप है कि बच्चा न होने और घरेलू विवाद के चलते पति उसे लगातार प्रताड़ित करता था। इतना ही नहीं, उस पर दूसरी महिला से संबंध रखने और उसे घर लाने का दबाव बनाने के भी आरोप हैं।

परिजनों का दावा है कि पति ने पत्नी को करंट लगाकर मार डाला। महिला के हाथों पर जलने के निशान भी मिले हैं, जिससे शक और बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि मौत के बाद घर में तेज आवाज में म्यूजिक चल रहा था, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। हालांकि पुलिस ने अभी इसे पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट करने की बात कही है और हर एंगल से जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related