CG NEWS: PWD Secretary Inspects New Assembly and Lok Bhawan
CG NEWS: लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज नवा रायपुर में निर्माणाधीन राजभवन और छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के कार्यों का निरीक्षण किया।
उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
सचिव मुकेश बंसल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा को ‘पेपरलेस’ बनाने के लिए तकनीकी कार्यों और व्यवस्थाओं में तेजी लाने लोक निर्माण विभाग और चिप्स को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।

